CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

तापमान में बढ़ोतरी का दौर होगा शुरू: मौसम विभाग

तापमान में बढ़ोतरी का दौर होगा शुरू: मौसम विभाग
Share

 रायपुर । इस वर्ष पूरे जनवरी महीने में रायपुर में एक भी दिन शीतलहर की स्थिति नहीं रही। जनवरी के पूरे महीने को देखा जाए तो रायपुर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री और अधिकतम तापमान 2.4डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग का कहना है कि अब उत्तर से आने वाली हवाओं की गति धीमी हो रही है और इसके चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा।

बुधवार सुबह से ही प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहा। सुबह-सुबह व रात के वक्त ठंडी हवाएं चल रही,लेकिन उत्तर से आने वाली हवाओं की गति थोड़ी कम होने लगी है।

मौसम विभाग का कहना है कि अब प्रदेश में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी का दौर शुरू होगा। हालांकि बुधवार को जगदलपुर, दुर्ग और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान सामानान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा।

रायपुर में अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.1डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली हवाओं की रफ्तार थोड़ी कम है,इसके चलते अब अधिकतम व न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी।



Share

Leave a Reply