CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

CG में ठिठुरन बरकरार….5 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, 4 दिनों में 1–2 डिग्री बढ़ेगा पारा, ठंड को लेकर गाइडलाइन जारी

CG में ठिठुरन बरकरार….5 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, 4 दिनों में 1–2 डिग्री बढ़ेगा पारा, ठंड को लेकर गाइडलाइन जारी
Share

 रायपुर: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़वासी अभी कड़ाके की ठंड और शीत लहर का सामना कर रहे हैं। वहीं अब उनके लिए राहत भरी खबर आई है कि तापमान बढ़ने के साथ ही शीतलहर कमजोर पड़ने के आसार है यानी की उन्हें ठंड से राहत मिल सकती है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)।

मौसम विभाग (IMD) की माने तो छत्तीसगढ़ के मौसम में उतार-चढाव देखने को मिल सकती है। अगले चार दिनों में छत्तीसगढ़ के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक कि बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण शीतलहर के कमजोर पड़ने के आसार है। वहीं लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन इसके बाद एक बार फिर तापमान अचानक से गिरेगा और ठंड भी बढ़ेगी।

पांच शहरों का तापमान पहुंचा 10 डिग्री से नीचे

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से ठंड में काफी इजाफा हुआ है, जिससे छत्तीसगढ़ वासियों का हाल बेहाल हो गया है। अंबिकापुर, बिलासपुर, जगदलपुर, राजनांदगांव और मैनपाट में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। मैनपाट में तो घास पर जमी ओस की बूंदे बर्फ में तब्दिल हो गई। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां कितनी ठंड पड़ रही होगी।

ठंड से बचाव के उपाय

शीतलहर को देखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी एहतियाती दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का उपयोग करें और शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तरल पदार्थाे का सेवन लगातार करते रहें। यदि किसी व्यक्ति को अत्यधिक कंपकंपी, उंगलियों में पीलापन या सफेदपन, सुन्नता जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। मौसम विभाग (IMD) ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गाे को इस मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी।



Share

Leave a Reply