BIG BREAKING : राजधानी रायपुर में फटाका दुकानों हेतु अस्थाई लाइसेंस जारी, लाटरी पद्धति से आबंटित हुई दुकाने
रायपुर | राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि राजधानी रायपुर में दीपावली के पूर्व फटाका दुकान लगाने नगर निगम ने 86 दुकानों का अस्थाई लाइसेंस जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के राजस्व विभाग द्वारा जोन कार्यालय में लाटरी पद्धति से आबंटन की कार्यवाही की गई है । दुकाने जोन 5 के तहत आने वाले हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में लगेंगी।
जोन कमिश्नर चन्दन शर्मा ने बताया कि अस्थाई फटाका दुकानों के आबंटन की कार्यवाही से नगर निगम जोन क्रमांक 5 के राजस्व विभाग को 764196 रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ। कार्यवाही के दौरान नियमानुसार 86 फटाका लाइसेंस नियत समय तक जमा किये गये। प्रति फटाका लाइसेंस 8886 रूपये प्राप्त हुए। विगत वर्ष हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में 70 लाइसेंसी फटाका व्यवसायियों ने अस्थाई फटाका दुकान लगाई थी.




