बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट में सुविधाओं के लिए निविदा 22 तक
बिलासपुर । बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट, बिलासपुर (चकरभाठा) के यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए छ: माह के लिए अस्थायी रूप से एयरपोर्ट में सेक्यूरिटी होल्ड एरिया और डिपार्च हॉल में स्वल्पाहार, केफेटेरिया और आपरेटिंग टैक्सी सर्विस सुविधा के संचालन के लिए निर्धारित प्रारूप और शर्तों के अधीन निविदा 22 मार्च को दोपहर 2 बजे तक आमंत्रित किया गया है। इच्छुक फर्म या संस्था निर्धारित प्रारूप के साथ 500 रुपए का डिमांड ड्राफ्ट बिलासपुर एयरपोर्ट बिलासपुर के नाम से बनाकर प्रत्येक सेवा के लिए पृथक-पृथक बंद लिफाफा में आवेदन कार्यालय बिलासा देवी एयरपोर्ट बिलासपुर चकरभाठा में कार्यालयीन समय में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक अवकाश दिवस को छोड़कर जमा कर सकते हैं। निर्धारित प्रारूप और आवश्यक शर्तें बिलासपुर जिले के वेबसाईट www.bilaspur.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। प्राप्त निविदा बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर चकरभाठा में 22 मार्च को शाम 4 बजे खोली जाएगी।




