राजधानी में चाकू लेकर आतंकित करने वाला गिरफ्तार, जाने पूरी खबर
रायपुर। शहर में आपराधिक तत्वों द्वारा खुलेआम हथियार लेकर शांतिप्रिय लोगों को दहशतजदा करने की कोशिश लगातार जारी है। ऐसा कोई दिन नहीं बीतता जब शहर में गुंडा तत्वों द्वारा लोगों को डराया धमकाया न जाता हो। सिविल लाइन थाने से मिली जानकारी के अनुसार झेरेंद्र साहू आयु 25 वर्ष पिता द्वारिका साहू निवासी इमाम बाड़ा ओव्हरब्रिज के नीचे खुलेआम चाकू लेकर आसपास के लोगों को आतंकित किया जा रहा था। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया। उक्त मामले में आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने ने आम्र्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला कायम किया है।




