CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

अतिथि शिक्षक भर्ती के लिए दस्तावेजों का परीक्षण 9 मार्च से

अतिथि शिक्षक भर्ती के लिए दस्तावेजों का परीक्षण 9 मार्च से
Share

उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रतिनियुक्ति एवं अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए राज्य स्तर से आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग रायपुर ने गत 21 सितम्बर 2020 को विज्ञापन जारी किया था, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किये गये हैं। जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता रखने वाले पात्र अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 9 से 12 मार्च तक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जावेगा। पी.जी.टी. हिन्दी, पी.जी.टी. अंग्रेजी एवं टी.जी.टी सामाजिक विज्ञान विषय के अतिथि शिक्षक के दस्तावेजों का सत्यापन 9 मार्च को तथा टी.जी.टी हिन्दी और टी.जी.टी. गणित विषय के अतिथि शिक्षक के दस्तावेजों का सत्यापन 10 मार्च को एवं टी.जी.टी. अंग्रेजी तथा टी.जी.टी. विज्ञान विषय के अतिथि शिक्षक के दस्तावेजों का सत्यापन 12 मार्च को किया जायेगा।
 



Share

Leave a Reply