विधानसभा में मेरे पिता को दी गई श्रद्धांजलि के लिए आभार व्यक्त करता हूं-अमित जोगी
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजीत जोगी को श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए अमित जोगी ने सभी विधायकों का आभार जताया है।
जनता कांग्रेस छग के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट कर कहा है कि आज से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। सत्र के पहले दिन आज उनके पिता जी स्वर्गीय अजीत जोगी को अपनी श्रद्धांजलि देगा। मुझे बहुत दुख है कि नौकरी और नियमितिकरण के आग्रह को लेकर उपवास के लगातार तीसरे दिन भी चालू रहने के कारण मैं इस अवसर पर दर्शक दीर्घा में बैठकर विधायकों को सुनने से वंचित रह जाऊंगा। मैं उनको अपनी ओर से हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
कुछ ही मिनटों में छत्तीसगढ़ विधान सभा का मॉन्सून सत्र शुरू होने जा रहा है जिसमें आज सदन मेरे पिता जी स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी को अपनी श्रद्धांजलि देगा।
— Amit Ajit Jogi (@amitjogi) August 25, 2020
मुझे बहुत दुःख है कि नौकरी और नियमितिकरण के आग्रह को लेकर उपवास के लगातार तीसरे दिन भी चालू रहने के कारण मैं इस अवसर पर 1/2




