CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

हत्या के आरोप मे फरार आरोपी को चार वर्ष बाद किया गया गिरफ्तार

हत्या के आरोप मे फरार आरोपी को चार वर्ष बाद किया गया गिरफ्तार
Share

दंतेवाड़ा: जिले के फरसपाल थाना अंर्तगत ग्राम समलूर के चरण सिंह की अज्ञात हत्यारे के द्वारा शव को वर्ष 2016 में गांव के नजदीक बनी पुलिया के पास ही फेंक दिया था। जिसकी रिपोर्ट फरसपाल थाने में दर्ज करवाई गई थी। हत्या की विवेचना में जुटी पुलिस ने चरण सिंह की हत्या में शामिल उसी के गांव के दो आरोपी मुरली ठाकुर और रामचन्द ठाकुर के नाम खुलासा करते हुये हत्या के आरोप में एक आरोपी मुरली ठाकुर को 28 जून 2016 को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन दूसरा आरोपी रामचन्द ठाकुर घटना के बाद से फरार हो गया था। जिसकी तलाश में फरसपाल पुलिस जुटी हुई थी। जिसे चार वर्ष के बाद बस्तर जिले के ग्राम कारेकोट (बिंता) के मांझीपारा थाना मारडूम से गिरफ्तार किया गया है।


फरार आरोपी रामचन्द ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने एक विशेष टीम फरसपाल टीआई जितेंद्र साहू के नेतृत्व में गठन कर आरोपी की पतासजी में लगी हुई थी, इस दौरान फरार हत्यारे रामचन्द ठाकुर को बस्तर जिले के ग्राम कारेकोट (बिंता) के मांझीपारा थाना मारडूम से गिरफ्तार करने में कामयाबी मिली है। गिरफ्तार दूसरे फरार हत्या के आरोपी रामचन्द ठाकुर को चार वर्ष के बाद आज न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।



Share

Leave a Reply