CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हुआ आरोपी, एसपी ने 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

इलाज के दौरान अस्पताल से फरार हुआ आरोपी, एसपी ने 5 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
Share

 कांकेर।  जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहाँ एक आरोपी अस्पताल में इलाज के दौरान फरार हो गया। बताया जा रहा है कि तबियत खराब होने के बाद पुलिसकर्मी उसे लेकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए थे जहां से आरोपी फरार हो गया था। इस घटना के बाद एसपी शलभ सिन्हा (SP Shalabh Sinha) ने ड्यूटी पर लगे पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा जिले (Dantewada district) के ग्राम चितालंका का निवासी 22 वर्षीय महेंद्र दीवान छतीसगढ़ सशस्त्र बल (Chhattisgarh Armed Forces) का जवान हैं और आरोपी है। आरोपी को 22 जुलाई की शाम 5 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेलभेज दिया गया था। लेकिन आरोपी की तबियत खराब होने पर उसे कोमल देव हॉस्पिटल कांकेर में इलाज हेतु भर्ती करवाया गया था।

उस पर नजर रखने के लिए आरोपी के हांथ हथकड़ी से बांध दिए थे, साथ ही पांच पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी वहां पर लगाईं गयी थी लेकिन सुरक्षा के बावजूद आरोपी 26 जुलाई को फरार हो गया। कार्य में अनुशासनहीनता बरतने पर एसपी शलभ सिन्हा ने थाना भानुप्रतापपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक नोहरु राम नेताम, आरक्षक दानेश्वर मंडावी, आरक्षक कैलाश कुंजाम, आरक्षक केजराम आंचला, आरक्षक गुमान सिंह दीवान को निलंबित कर दिया हैं। निलंबन अवधि में इन्हें रक्षित केंद्र कांकेर संबद्ध किया गया हैं।


Share

Leave a Reply