नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गया गिरफ्तार....
कोंडागांव : जिले के बांसकोट थाना के पुलिस की टीम ने नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी रायसिंग नेताम को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपी के परछीपारा उडीसा में होने से जानकारी मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश से टीम गठित कर ग्राम परछीपारा, उडीसा रवाना किया गया, जंहां आरोपी के मकान में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। कार्रवाई में चौकी बांसकोट प्रभारी उप निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बघेल, आरक्षक सोमेश कश्यप, आरक्षक सुकनाथ मरकाम, आरक्षक पवन समरथ का गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।




