CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लूट के आरोपियों को चंद घंटे में किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला

लूट के आरोपियों को चंद घंटे में किया गिरफ्तार, जाने क्या है मामला
Share

रायपुर,  बन्टू ठाकुर ग्राम बिलाड़ी वेंकटरामा पोल्ट्री फार्म में काम करता है जो दिनांक 04/07/2021 को दोपहर के समय पोल्ट्री फार्म में काम करने आये दिलीप यादव ,अजय यादव के साथ पैदल तिल्दा सेलून दुकान आकर दाढ़ी बनवाकर पैदल वापस पोल्ट्री फार्म जा रहे थे कि दोपहर 03:00 बजे करीब ग्राम बिलाड़ी के रोड पर एक मोटरसाइकिल HF DELUXE लाल रंग में चार लोग आकर मो.सा. को रोककर मां-बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करते हुए प्रार्थी से एक नग मोबाईल वीवो कंपनी का मॉडल Y 17 कीमती 10500/-₹ दिलीप यादव से एक नग मोबाईल OPPO कंपनी का कीमती 12500/- ₹ तथा चांदी की चेन वजनी 7 ग्राम करीब कीमती 4600/-₹ और अजय कुमार से मोबाईल नोकिया कंपनी का कीमती 1350/-₹ एवं पर्स के अंदर रखा 800/-₹ नगदी जुमला 29950/-₹ को लूटकर मो.सा.से तिल्दा तरफ भाग गये कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर कायमकर दौरान विवेचना के लूट गये मशरूका व अज्ञात आरोपियों के पता तलाश हेतू टीम गठित कर पतातलाश के दौरान चारो संदेहियान (01) यशवंत साहू (02) शाहिल मंडावी (03) अजय नेताम (04) सत्यनारायण उर्फ सत्तू निषाद सभी निवासी ग्राम खपरीकला को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर चारो मिलकर लूट की योजना बनाकर लूट करना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी यशवंत साहू से एक नग मोबाईल वीवो कंपनी व घटना में प्रयुक्त मो.सा.हीरो HF DELUX लाल रंग क्रमांक CG 04 MM 5310 एवं घटना में प्रयुक्त एक नग चाकू तथा शाहिल मण्डावी से एक चांदी की चैन व एक नग OPPO कंपनी का मोबाईल व बचत राशि 200/₹ को सत्यनारायण उर्फ सत्तू निषाद से तथा नोकिया कंपनी का एक नग मोबाईल को अजय नेताम से कुल जुमला बरामदगी 81,550/-₹ गवाहों के समक्ष जप्ती कार्यवाही कर अपराध सबूत पाये से आरोपीगण को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
उपरोक्त कार्यवाही श्री अजय यादव उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व श्री तारकेश्वर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) तथा श्रीमती कविता ठाकुर उपपुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) के मार्गदर्शन में निरीक्षक शरद चन्द्रा, सहायक उप निरीक्षक शंकरलाल वर्मा, प्र.आर. हिरेन्द्र वर्मा ,आरक्षक जितेन्द्र साहू ,किशोर शर्मा के द्वारा लूट की रिपोर्ट दर्ज होने के महज कुछ घंटों के भीतर ही आरोपीगण से लूट की मशरूका बरामद करने व आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की गई है। 



Share

Leave a Reply