नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने वाला आरोपी पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार
रायगढ़, सारंगढ़ थानाक्षेत्र से लापता हुई नाबालिग बालिका 28 अक्टूबर को सारंगढ़ पुलिस को आरोपी युवक के साथ सारंगढ़ बस स्टैण्ड के पास मिली । थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक अमित शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संदेही युवक बालिका को लेकर सारंगढ़ बस स्टैण्ड के पास बस का इंतजार करते खड़ा है । थाना प्रभारी ने थाने से उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम के साथ हमराह स्टाफ को बालिका की दस्तायाबी, आरोपी गिरफ्तारी के लिये रवाना किया गया। पुलिस टीम ने गांव के कोटवार एवं बालिका के पिता को साथ लेकर बस स्टैण्ड पहुंचे। बस स्टैण्ड पर संदेही युवक के साथ बालिका मिली। बालिका को परिजनों के साथ थाना लाया गया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा बालिका से पूछताछ करने पर बालिका बताई कि 11 अक्टूबर को ग्राम छोटे खैरा सारंगढ़ का शिवा चौहान मोबाइल पर कॉल कर शादी करूंगा बोला जिसे अभी नाबालिग होना बताई थी, फिर भी दोपहर को घर के पास आकर अपने साथ भगाकर सम्बलपुर ओडिशा से गया था। जहां 27 अक्टूबर तक शिवा चौहान पत्नी की तरह रखा था। बालिका के कथन एवं मुलाहिजा रिपोर्ट पर गुम नाबालिक के संबंध में दर्ज थाना सारंगढ़ के अपराध क्रमांक 568/2021धारा 363 ताहि में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पोक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गई तथा आरोपी शिवा चौहान उम्र 22 साल निवासी छोटे खैरा थाना सारंगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।




