CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लॉकडाउन के आदेश में प्रशासन ने किया संशोधन, जानिए किन्हें दी गई छूट

 लॉकडाउन के आदेश में प्रशासन ने किया संशोधन, जानिए किन्हें दी गई छूट
Share

जगदलपुर। लॉकडाउन में आम लोगों को आ रही दिक्कतों और व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए प्रशासन ने पहले जारी किए गए अपने आदेश में संशोधन किया है। इसमें मुख्य रूप से बैंकिंग को 01 घंटे तक बढ़ाते हुए रकम जमा करने और बीमा कंपनियों को भी सिर्फ भुगतान के लिए दफ्तर खोलने की छूट दी गई है। वहीं राशन दुकान से राशन लाने और कोविड टीकाकरण करने आने-जाने की छूट लोगों को दी गई है।

कलेक्टर रजत बंसल ने जारी आदेश में छूट के दौरान भी सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करने कहा है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में मिठाई दुकानों, दुग्ध वितरण सेवा, बैंक व बीमा कंपनियों को ग्राहकों को सेवा देने समय में वृद्धि की है। मिठाई व दुग्ध की दुकानों को सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक होम डिलवरी करने कहा गया है। इसके अलावा बैंक व बीमा कंपनियों को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक संचालित होंगे। इस दौरान उन्हें कोरोना प्रोटोकाल के अन्य नियमों का पालन करना होगा। बैंकिंग व बीमा में क्लैम की दिक्कतें आने की वजह से ऐसा किया गया है। मेडिकल कालेज ने संक्रमितों के सहायतार्थ दो हैल्प लाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबर पर संपर्क कर कोविड कंट्रोल संबंधित जानकारियां ली जा सकती हैं। इनमें 7587145231 व 7587703407 नंबर हैं।


Share

Leave a Reply