नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

राज्य में महिला जन-धन खातो में राशि आज से हो रही जमा, पढ़ें पूरी खबर

राज्य में महिला जन-धन खातो में राशि आज से हो रही जमा, पढ़ें पूरी खबर
Share

जगदलपुर | कोरोना वायरस के विश्वव्यापी आपदा से उत्पन्न संकट से राहत के लिए भारत सरकार के घोषणा के अनुरूप राज्य की महिलाओं के प्रधानमंत्री जन-धन योजनान्तर्गत खोले गए समस्त खातो में तीन माह तक प्रतिमाह 500 रूपये की राशि जमा किया जा रहा है। लीड बैंक अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी पहली किस्त आज 3 अप्रैल से जमा की जा रही है। खातों  में राशि जमा होने का क्रम खाता संख्या के अंतिम अंक के हिसाब से जमा किया जा रहा है, जिसमें आज 3 अप्रैल को खाता संख्या का अंतिम अंक 0-1, 4 अप्रैल को 2-3, 7 अप्रैल को 4-5, 8 अप्रैल को 6-7 और 9 अप्रैल को 8-9 में जमा होगी।

          महिला पीएमजेडीवाई खाते से रूपए निकालने के लिए महिलाओं को अलग-अलग दिनों में खाता संख्या के अंतिम अंक के हिसाब से बैंक, एटीम एवं बी.सी. केन्द्रों जाना होगा। खातो से राशि ग्राहक सेवा केंद्र (बी.सी.)एवं एटीएम से रूपए कार्ड द्वारा भी निकाली जा सकती है। बी.सी. केन्द्र प्रातः 7 बजे से सायं 7 बजे तक खुले रहेंगे एवं बैक की शाखाऐं अपने नियमित समय पर कार्यरत रहेंगी। यह राशि निर्धारित तारीख के बाद कभी भी निकाली जा सकती है। अन्य समस्त योजनाओं के लाभार्थी दिनांक 9 अप्रैल के बाद कभी भी बैंक, एटीम और बी.सी के माध्यम से राशि निकाल सकते हैं।
कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न विशेष परिस्थितियों का ध्यान में रखते हुए लाभार्थियों से बैंकों के द्वारा अनुरोध किया गया है कि आहरण हेतु ज्यादा से ज्यादा एटीएम मशीन पर रूपे कार्ड द्वारा ही करें। एटीएम बैंक शाखा अथवा बी.सी. केन्द्रों पर भीड़ करने से बचना चाहिए और सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बना कर  खड़ा होना चाहिए।



Share

Leave a Reply