राजधानी के इस क्षेत्र अंतर्गत मिला नवजात शिशु का शव, मौके पर पहुंची पुलिस
रायपुर। राजधानी रायपुर के गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रमन मंदिर चूना भट्टी इलाके में आज सुबह एक नवजात शिशु का शव मिला है। आज सुबह स्थानीय लोगों ने नवजात शिशु का शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर शिशु को फेंकने वाले आरोपी का पता लगाने में जुट गई है।




