राजधानी में सड़क किनारे मिली एक अज्ञात व्यक्ति की लाश, पुलिस ने किया जाँच पड़ताल स्टार्ट
रायपुर। लॉकडाउन के बिच राजधानी रायपुर डीडी नगर से एक खबर सामने आ रही है जहां सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है। आपको बता दे की लाश साद चुकी है ओर व्ही पुलिस शव को देखकर हत्या की आशंका जता रही है। फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
पढिये पूरी खबर-
पुरानी बस्ती सीएसपी मनोज ध्रुव से मिली जानकारी के अनुसार सुबह हाइवे किनारे शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस की टीम पहुंची, शव को देखकर लग रहा है कि यह तीन-चार दिन पुरानी होगी। मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा ।




