नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गला घोटकर हत्या के बाद शव को बहा दिया था डैम में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

गला घोटकर हत्या के बाद शव को बहा दिया था डैम में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
Share

रायपुर | गला घोटकर हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उदेश्य से  चौकीदार को डैम में बहा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302,201 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

पढ़ें : BIG BREAKING : एनसीपी नेता की अपने ही कार में जिन्दा जलने से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर 

 

मिली जानकारी के अनुसार 12 अक्टूबर को शाम 4 बजे ग्राम निषदा नहर पानी में अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना केदार साहु 24 वर्ष की सूचना पर आरंग पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा करने पर उसकी पहचान नही हो पाने पर  शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया था।
 
 
डाक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक का कपड़े से गला घोटकर हत्या करने की जानकारी मिलने पर आस-पास के थानों व समाचार पत्रों के माध्यम से पुलिस उसकी पहचान करने के लिये शव को फोटों खीचकर आस-पास के थानों व समाचार एवं ग्रामवासियों भेजे जाने के बाद 14.10.2020 को जितेंद्र इंटरप्राइजेज के मालिक निखिल अग्रवाल पिता ओम प्रकाश अग्रवाल निवासी अशोका रतन रोड शंकर नगर एवं मदन मोहन अग्रवाल पिता ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी अशोक रतन शंकर नगर रायपुर के द्वारा फोटो देखकर मृतक की पहचान विद्या प्रसाद 29 वर्ष पिता रामपाल निवासी रविगग्राम तेलीबांधा के रुप में की गई है। पहचानकर्ता ने बताया कि मृतक इंटरप्राइजेज नकटा मंदिर हसौद में चौकीदारी का काम करता था,तथा 11.10.2020 से कंपनी में काम पर नहीं  आया। पुलिस के अनुसार किसी ने मृतक का कपड़े से गला घोटकर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से ग्राम निषदा डैम में बहा दिया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। 
 


Share

Leave a Reply