देवर और भाभी का रिश्ता हुआ शर्मसार, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण
कोरबा। युवक ने देवर भाभी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। पहले तो वह परित्यक्ता को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा। उसके गर्भवती होने पर मुंह मोड़ लिया। मामले को सामाजिक स्तर पर निपटारा करने का प्रयास किया जाता रहा। आखिरकार पीडि़ता ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मामला बांगो थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली महिला का विवाह वर्ष 2009 में समीप ही स्थित गांव के युवक से हुआ था। करीब चार साल बाद पति पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। सामाजिक स्तर पर पति पत्नी के बीच तलाक हो गया। इसके बाद महिला तीन साल की पुत्री के साथ घर में रहने लगी। इस दौरान उसका संपर्क रिश्ते के देवर जयसिंह से हो गया। जयसिंह परियक्ता को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा। पीडि़ता ने तीन माह का गर्भ धारण करने के बाद विवाह के लिए दबाव बनाना शुरू कर दी। उसके गर्भ होने की जानकारी मिलने पर युवक ने मुंह मोड़ लिया।




