बस अनियंत्रित होकर पलटी , हादसे में 5 जवान हुए घायल ...
बीजापुर : जिले के भोपालपटनम से एसटीएफ के जवानों को लेकर एक बस बीजापुर के लिए निकली थी, इसी बीच कोड़ेपाल के पास वाहन चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। जिसकी वजह से बस नेशनल हाईवे के बीचो-बीच पलट गई।
इस हादसे में बस में सवार 5 जवान के घायल हो गये हैं । जिन्हें जिला अस्पताल उपचार के लिए भेज दिया गया है, वहीं अन्य जवानों को मामूली चोटें आई है। आज सुबह हुई इस सड़क हादसे से घटनास्थल के दोनों तरफ गाडिय़ों की लंबी कतार लग गई थी। जिसके बाद जेसीबी से दुर्घटनाग्रस्त बस को किनारे कर दिया गया। जिसके बाद आवागमन सुचारू रूप से जारी है।




