CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शहर के सिलिव लाइन इलाके में व्यापारी की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

  शहर के सिलिव लाइन इलाके में व्यापारी की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Share

बिलासपुर। बिलासपुर शहर के व्यापारी की पत्नी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उन्होंने प्रेम विवाह किया था। इस दौरान दोनों पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय बरेठ ने बताया कि घटना श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित उषा हाइट की है। यहां रहने वाले निशांत वर्मा व्यापारी हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने पूनम से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उनके दो बच्चे भी हुए। पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होते रहता था।

मिली जानकारी के मुताबिक पूनम वर्मा अपने कमरे में लगे पंखे में फंदा बनाकर फांसी लगा ली। इस दौरान निशांत वर्मा दूसरे कमरे में था। अचानक उन्होंने पत्नी पूनम को फंदे पर लटकते देखा, तब आनन-फानन में उन्होंने फंदा खोलकर उन्हें नीचे उतरा और उपचार के लिए निजी अस्पताल ले कर गए। इस बीच डाक्टर ने उन्हें सिम्स ले जाने की सलाह दी। सिम्स पहुंचने के बाद जांच कर डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस पहले मौका मुआयना करने घटनास्थल पहुंची। इस दौरान कमरे की तलाशी ली गई। लेकिन, सुसाइड नोट नहीं मिला। इस स्थिति में पुलिस मोबाइल के साथ ही मृतका के मायके वालों के बयान के आधार पर कार्रवाई करेगी।
 


Share

Leave a Reply