राजधानी रायपुर एक बार फिर आया रेड जोन में, प्रदेश में जिलों की रेड-ऑरेंज-ग्रीन जोन की लिस्ट जारी
रायपुर। राज्य में कोरोना संक्रमण में आई तेजी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर से राज्य के प्रभावित इलाकों का वर्गीकरण कर इन्हें रेड व ऑरेंज और ग्रीन जोन में विभक्त किया है।
स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य के बालोद-डौंडीलोहारा, कोरबा जिले का कोरबा शहर, रायपुर जिले में शहरी इलाका, राजनांदगांव में छुरिया, डोंगरगढ़, अंबिकापुर का शहरी क्षेत्र बिलासपुर जिले का कोटा, तखतपुर, बिलासपुर शहर, मस्तुरी और बिल्हा, कवर्धा में बोडला, बलरामपुर में वाड्रफनगर, बस्तर में जगदलपुर, बेमेतरा जिले का नवागढ़, पत्थलगांव, बगीचा, दुलदुला जिला जशपुर, दुर्गूकोंदल जिला कांकेर, कोरिया जिले का खडग़ंवा, बागबाहरा, बसना जिला महासमुंद, लोरमी, मुंगेली जिला मुंगेली, लोईंग, रायगढ़ शहर, गुरूर, गुण्डरदेही जिला बालोद, बलौदा, नवागढ़, सक्ती जिला जांजगीर, बलौदाबाजार का बिलाईगढ़, सिमगा, लवन, साजा, बेमेतरा, गीदम, दंतेवाड़ा, धमतरी जिले काा गुजरा, नगरी, धमतरी शहर, दुर्ग का पाटन, निकुम, भिलाई शहर को वर्तमान में रेड जोन में रखा गया है। वहीं जशपुर जिले के कुनकुरी, कांसबेल, लोदम, राजनांदगांव जिले का मोहला, अंबागढ़ चौक, घुमका, सरगुजा जिले का मैनपाट, कांकेर जिले का नरहरपुर, कांकेर, कोयलीबेड़ा, कोरिया जिले का बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़, मुंगेली जिले का पथरिया, महासमुंद जिले का महासमुंद, सराईपाली, रायगढ़ जिले का बरमकेला, लैलूंगा, बलरामपुर जिले का बलरामपुर, राजपुर, कुसमी, रामानुजगंज तथा बस्तर जिले के बकावंड को ऑरेंज जोन में रखा गया है। राज्य के शेष जिलों और स्थानों को फिलहाल ग्रीन जोन में जगह दी गई है।
रेड,ऑरेंज एवं ग्रीन जोन वर्गीकरण (छ.ग.) दिनांक 1 जून 2020. #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/3NHo0B3dSX
— Health Department CG (@HealthCgGov) June 2, 2020




