BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बचे भ्रष्ट अधिकारी के विरुद्ध आईटी और ईडी की केंद्रीय टीम ने की कार्यवाही, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर...

बचे भ्रष्ट अधिकारी के विरुद्ध आईटी और ईडी की केंद्रीय टीम ने की कार्यवाही, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर...
Share

कोरबा। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने आयकर और आबकारी विभाग की छापेमारी कार्यवाही को प्रदेश कि भूपेश बघेल सरकार द्वारा बदलापुर का नाम दिए जाने पर अपना विरोध दर्ज किया है और कहा है की पूर्ववर्ती सरकार में जो भ्रष्ट अधिकारी कार्यवाही से बच गए थे उनके विरुद्ध आईटी और ईडी की केंद्रीय टीम ने कार्यवाही की है उन्होंने इन दागी अफ सरों पर केंद्रीय योजनाओं में बंदरबांट कर करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार किए जाने की भी बात कही।
 
 

जिले के रामपुर क्षेत्र से भाजपा विधायक ननकीराम कंवर ने एक प्रेस विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके मंत्रीमंडल को इंगित करते हुए यह भी कह डाला कि यदि केंद्र को बदलापुर की कार्यवाही करनी होती तो केंद्र सरकार द्वारा पारित विधेयक सी ए ए नागरिक संशोधन कानून पारित किए जाने के बावजूद आपके एवं अन्य मंत्रियों द्वारा से लागू न किए जाने संबंधी बयान देने पर राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जा सकता था, लेकिन नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार की उदारता ही है की देश के लिए बनाए गए कानून के विरुद्ध टिप्पणी किए जाने के बाद भी कोई बदलापुर की कार्यवाही नहीं की गई।


Share

Leave a Reply