रविवार अनलॉक के आदेश का चेम्बर ने किया स्वागत, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
रायपुर। राजधानी रायपुर में जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए लॉक-डाउन में छूट प्रदान की है। आदेश के अनुसार अब व्यापार रविवार को भी दोपहर 2 बजे तक खुल सकेगा। वहीं ब्यूटी पार्लर व सैलून शाम 7 बजे तक खुल सकेंगे। आदेश के अनुसार दोपहर 2 बजे के बाद रविवार के दिन पूर्ण लॉक-डाउन रहेगा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के व्यापार को चरणबद्ध तरीके से व्यापार को खुलवाने के लिये चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने मुख्यमंत्री बघेल का धन्यवाद करते हुए कहा कि लगातार पूरे प्रदेश में लॉक-डाउन के चलते व्यापारियों की आर्थिक स्थिति खराब थी जिसे फिर से पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री लगातार व्यापारिक हितों में फैसले लिए जा रहे है।
श्री पारवानी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों को विश्वास में लेते हुए सारे फैसले लिए जा रहे है जिसके बाद अब रविवार को भी दोपहर 2 बजे तक व्यापार खुलने का आदेश जारी किया गया है। श्री पारवानी ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे वैक्सीन लगवाए व दुकान-संस्थान में आने वाले ग्राहकों सहित कार्यरत कर्मचारियों को भी मास्क धारण करवाना सुनिश्चित करे जिससे कोरोना जैसी घातक बीमारी से प्रदेश मुक्त हो सके और पुनः सभी स्वस्थ जीवन के साथ कुशल व्यापार करें।




