चौपाल परिवार ने महिला आयोग की अध्यक्ष का किया सम्मान
रायपुर। शहर की समाजसेवी संस्था बुजुर्गो की चौपाल द्वारा गुरुवार को महिला आयोग में अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक का साल, श्रीफल, पुष्प बुके के साथ सम्मान पत्र देकर सम्मान किया गया। संस्था प्रमुख प्रशांत पान्डेय ने बताया की विगत दिनों महिला आयोग में बुज़ुर्ग दंपति को उनके ही बड़े बेटे द्वारा घर के बाहर निकाल घर पर क़ब्ज़ा करने का मामला आया था। जिसपर आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुजुर्ग पिता को सम्पति का कब्ज़ा वापस दिलाया। बुजुर्ग दम्पति के प्रति इस उदारता को देखते हुए चौपाल परिवार उनका सम्मान कर गौरवान्वित महसूह कर रहे है। अभिनन्दन समारोह के दौरान लक्ष्मी नरायणा लाहौटी, रवि गढपाले, मोहित चंद्राकर, सुनीता चंद्रशोरिया, शोनम शिफा, मिथलेश चौहान, प्रभा साहु, प्रमिला मिश्रा, सविता गुप्ता, लीला साहु, मंजू, अनिता दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहें।




