CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

मुख्यमंत्री ने माना चेम्बर का अनुरोध अब अमेजान, फिलिपकार्ट के गैर आवश्यक वस्तुओ की होम डिलीवरी को तत्काल प्रभाव से किया निरस्त

मुख्यमंत्री ने माना चेम्बर का अनुरोध अब अमेजान, फिलिपकार्ट के गैर आवश्यक वस्तुओ की होम डिलीवरी को तत्काल प्रभाव से किया निरस्त
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी एवं कैट के कार्यकारिणी अघ्यक्ष विक्रम सिंहदेव ने बताया कि आज प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बधेल द्वारा विडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुब्रत साहु, ए.सी.एस मुख्यमंत्री सचिवालय, एवं तीनों जिला रायपुर, जिला दुर्ग एवं जिला बिलासपुर के कलेक्टर की उपस्थितिें सहित रायपुर जिले के एसएसपी की उपस्थिति में तथा चेम्बर आफ कामर्स के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में रायपुर, दुर्ग एवं बिलासपुर की चेम्बर की टीम से मिटिंग की गई । मिटिंग में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चेम्बर द्वारा किए गए अनुरोध को संज्ञान में लिया और अमेजान, फिलिपकार्ट के द्वारा गैर आवश्यक वस्तुओ की होम डिलीवरी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।
अमर परवानी ने निवेदन किया कि लाकडाउन लगभग 1 माह का हो जाएगा जिससे उदयोग एवं व्यापार को अपना ब्याज एवं किस्त भुगतान करने में दिक्कत होगी, जिसके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार आर.बी.आई गर्वनर को एक पत्र भेजकर किश्त एवं ब्याज के भुगतान पर 3 महीने तक के अधिस्थगन हेतु अनुसंशा करेगी । अमर पारवानी ने यह भी बताया कि जी.एस.टी. एवं टी.डी.एस. रिटर्न जमा करने की ड्यू डेट है और लगभग एक माह का लाॅकडाउन होने से रिटर्न जमा नहीं हो पा रहे है। अतः उन्होंने अतिरिक्त समय की मांग की गई थी जिस पर मुख्यमंत्री बघेल ने संबंधित विभाग को तत्काल निर्देशित करते हुए केन्द्र सरकार को पत्र लिखने निर्देशित किया ।

चेम्बर ने मुख्यमंत्री बघेल के इस फैसले को व्यापारी हितों के लिए सराहनीय कदम बताया और माननीय उनका आभार व्यक्त किया हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स से अध्यक्ष अमर पारवानी सहित विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, (रायपुर से) अजय भसीन, प्रकाश सांखला, शंकर सचदेव, ऋषभ देशलहरा, अंकित जैन (दुर्ग जिला से) एवं नवदीप सिंह अरोरा, अनिल वाधवानी,राहुल सोन्थलिया (बिलासपुर से) एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



Share

Leave a Reply