फिजिकल टेस्ट के बहाने कोच ने उतरवाए 14 साल की बच्ची के कपड़े, शिकायत मिलने के बाद जाँच में जुटी टीम
रायगढ़। रायगढ़ स्टेडियम में बास्केटबॉल की ट्रेनिंग देने वाले कोच पर फिजिकल टेस्ट के बहाने 14 साल की बच्ची के कपड़े उतरवाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। पुलिस रक्षा टीम से शिकायत के बाद महिला सेल ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
शिकायत के मुताबिक महिला कोच ने बच्चों को जेल परिसर में स्थित अपने रूम में बुलाया और फिर उसे फिजिकल टेस्ट के बहाने दूसरे कमरे में कोच के सामने कपड़े उतरवाने का दबाव बनाया।
हालांकि बच्चों ने ऐसा करने से मना कर दिया और परिजनों को आकर घटना की जानकारी दी। कुछ दिन पहले लॉकडाउन के दौरान महिला कोच ने तीन बच्चों के पैरेन्ट्स को कॉल कर बच्चों को अपने घऱ बुलाया.
बच्चों को दूसरे कमरे में बैठे कोच के सामने फिजिकल टेस्ट के लिए जाने को कहा। इसी दौरान बच्चों को कपड़े उतारने को भी कहा गया। एक बच्ची ने तो ऐसा करने से मना कर दिया लेकिन दो बच्चियों के कपड़े उतरवाए गए।




