CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कलेक्टर जिला अस्पताल की अव्यवस्था पर हुए नाराज

कलेक्टर जिला अस्पताल की अव्यवस्था पर हुए नाराज
Share

धमतरी । कलेक्टर एल्मा ने मंगलवार शाम पांच बजे से शाम साढ़े सात बजे तक जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सम्पूर्ण अस्पताल परिसर का मुआयना करने हुए आईपीडी व ओपीडी वार्ड, ब्लड बैंक, ड्रेसिंग रूम, वेटिंग हाल, लैब, हेल्प डेस्क, प्रसूति कक्ष, पोषण पुनर्वास केन्द्र, एसएनसीयू, स्टाफ व चिकित्साधिकारी कक्ष, औषधि वितरण कक्ष सहित महिला व पुरूष वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती किए गए मरीजों से चर्चा कर अस्पताल प्रबंधन की टीम को आवश्यक समझाइश दी। अस्पताल में मौजूदा व्यवस्था पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी व्यवस्थाओं को फौरी तौर पर व्यवस्थित करने के सख्त निर्देश चिकित्साधिकारी को दिए। साथ ही यह भी कहा कि वे सप्ताह में दो दिन दौरा करके दिए गए निर्देशों पर अमल का प्रतिपरीक्षण करेंगे।
कलेक्टर एल्मा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण करते हुए कहा कि अस्पताल में उपयोग में नहीं आने वाली सामग्री का जल्द से जल्द अपलेखन करें। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही जिला अस्पताल में आने वाले औसतन मरीजों व उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं के बारे में भी पूछा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसी अत्यावश्यक सेवाओं के मामले में सदैव गंभीरता बरतें। उन्होंने आॅक्सीजन प्लांट व आपातकालीन सेवाओं के बारे में भी जानकारी लेकर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की समझाइश चिकित्सकों की टीम को दी।
इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिला अस्पताल में वतर्मान में उपलब्ध 200 बिस्तर में से 85 बिस्तरों में आॅक्सीजनयुक्त बेड हैं, जिनमें से 40 बिस्तर कोविड हॉस्पीटल तथा शेष आॅक्सीजनयुक्त बिस्तर महिला, पुरूष व शिशु वार्ड में उपलब्ध हैं। इस दौरान उन्होंने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर सतर्क व मुस्तैद रहने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए।
 



Share

Leave a Reply