BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छोटी बहन की हत्या के मामले कोर्ट ने आरोपी बड़ी बहन को सुनाई उम्र कैद की सजा, लौकी नहीं छिलने पर की थी हत्या

छोटी बहन की हत्या के मामले कोर्ट ने आरोपी बड़ी बहन को सुनाई उम्र कैद की सजा, लौकी नहीं छिलने पर की थी हत्या
Share

 रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां एक बड़ी बहन ने लौकी नहीं छिलने और खाना नहीं बनाने से नाराज होकर खलबट्टे सिर कुचल कर अपनी ही छोटी बहन की हत्या कर दी। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी बहन को आजावीन कारावास की सजा सुनाई।

क्या था पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला बीते साल अप्रैल 2025 रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है। जिंदल रोड पतरापाली में रहने वाले दिनदयाल महतो की तीन बेटियां थीं। जिसमें से बड़ी रेखा की शादी हो चुकी थी, जबकि नेहा (20 वर्ष) और रंजिता माता-पिता के साथ ही रहती थी।

वहीं घटना वाली रात आरोपी ने नेहा ने छोटी बहन रंजिता को खाना बनाने औ लौकी छिलने को कहा लेकिन, रंजिता ने मना कर दिया। जिसके बाद नेहा ने नाराज़ होकर कहा कि, अगर खाना नहीं बनाएगी, तो खाएगी भी नहीं। इसके बाद नेहा ने खुद खाना बनाकर रख दिया। थोड़ी देर बाद रंजिता ने कहा कि, वह खाना चुकी है और सोने जा रही है। छोटी बहन की बात सुन नेहा गुस्से से आग बबुला हो गई।

नेहा ने अपने पिता को दुकान से शक्कर लाने भेजा और रसोई में रखे लोहे के खलबट्टे से रंजिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। रंजिता के चिल्लाने पर नेहा डर गई की कहीं मां न जाग जाए, इसलिए उसने दोबारा वार कर दिया। जिससे की मौके पर ही रंजिता की मौत हो गई। जिसके बाद पति ने पुलिस को सूचना दी।

Raigarh Crime News: सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की और परिवार से पूछताछ की गई। जब नेहा से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपराध कबूल कर लिया। जिसके बाद उस पर कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं अब धारा 302 और 201 के तहत उसे उम्र कैद की सजा सुनाई।



Share

Leave a Reply