CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

चरवाहे का जंगल में मिला शव, लोंगो में डर का माहौल...

चरवाहे का जंगल में मिला शव, लोंगो में डर का माहौल...
Share

कोरबा : चाकामार गांव के पास जंगल में मवेशी चरवाहे का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला। परिजन ने मामले में हत्या करने का संदेह है। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार रजगामार चौकी अंतर्गत गिरवानी.चाकामार निवासी 50 वर्षीय छबिलाल यादव मवेशी चरवाहा थाए जो गांव से मवेशियों को चराने जंगल ले जाता था। सोमवार को भी वह मवेशी चराने गया था। शाम को मवेशी गांव लौटे, लेकिन छबिलाल नहीं आया। परिजन ने आसपास उसकी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। मंगलवार सुबह फिर से खोजबीन की तो जंगल के एक खेत में उसका शव मिला। इसकी सूचना रजगामार चौकी में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, जहां निरीक्षण के बाद मामले को संदिग्ध मान। परिजन ने छबिलाल के गले में गमछा बंधे हुए नजर आने पर उससे गला घोंटकर हत्या करने का संदेह जताया है।


रजगामार प्रभारी आशीष सिंह ने बताया ग्रामीण की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हुई है। मामले में जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। उसे कुछ लोगों ने सोमवार को शराब पीकर जंगल के पास घूमते हुए देखा था। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम पोलमी के कारीछापर जंगल में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है।
 



Share

Leave a Reply