बड़ी खबर छत्तीसगढ़ : एक ही परिवार के तीन लोगों का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, इलाके में मचा चीख पुकार
धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर है कि जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धूमा में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। खबर मिली है कि मां ने अपने दो मासूम बेटों के साथ घर में फांसी लगाकर जान दे दी है । घटना की खबर मिलते ही कुरूद और बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम धूमा में झरना साहू 26 वर्ष ने अपने बेटे सागर 6 वर्ष और अक्षय 4 वर्ष के साथ अपने कमरे में लगे छड़ में दो साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना बुधवार सुबह 6:30 से 8:00 के बीच बताई जा रही है। घटना के वक्त मृतिका महिला झरना का पति सब्जी बेचने के लिए गया हुआ था। सुबह जब तीनों को फांसी पर लटके हुए परिजनों ने देखा तो सभी सकते में आ गए।
इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई है, जो जांच में जुट गई है। महिला ने अपने दोनो बच्चो के साथ फांसी क्यो लगाई है अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है । फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।




