BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी रायपुर को रेड जोन में रखने का निर्णय सिर्फ राजनीति : कांग्रेस

राजधानी रायपुर को रेड जोन में रखने का निर्णय सिर्फ  राजनीति : कांग्रेस
Share

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा कर रायपुर को रेडजोन की जगह ग्रीन जोन में रखने की पहल का कांग्रेस ने स्वागत किया

17 मार्च के बाद रायपुर में करोना का कोई नया मामला नहीं मिला

रायपुर को रेड जोन में डालने का अर्थ पूरे छत्तीसगढ़ की सारी प्रशासनिक राजनीतिक और व्यवसायिक गतिविधियों का शून्य हो जाना 

रायपुर । केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में राजधानी रायपुर सहित पूरे  जिले को रेड जोन में रखने के निर्णय का विरोध करते हुए कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राजधानी रायपुर में स्थिति एम्स का एक स्वास्थ्य अधिकारी करोना पॉजिटिव पाया गया है। इलाज करने वाले चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के संक्रमण से प्रभावित होने की घटनाएं सिर्फ  रायपुर ही नहीं पूरे देश में और विश्व में अनेक स्थानों पर सामने आई हैं। स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस और प्रशासन के जिन लोगों के द्वारा करोना के खिलाफ  इस जंग में अग्रिम पंक्ति से लड़ाई लड़ी जा रही है। उनका कांग्रेस और छत्तीसगढ़ की जनता बेहद सम्मान करती है। इस स्वास्थ्य अधिकारी के भी शीघ्र स्वस्थ होने के लिए पूरी छत्तीसगढ़ सरकार कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ की जनता ईश्वर से प्रार्थना कर रही है। 

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि प्रीतीसूदन सचिव स्वास्थ्य विभाग भारत सरकार के पत्र दिनांक 30 अप्रैल 2020 से बहुत स्पष्ट  है कि यदि किसी जिले में अलग-अलग नगर निगम है तो उन नगर निगमों पर अलग-अलग विचार होगा। इसे देखते हुए बिरगांव नगर निगम को ग्रीन जोन में रखा जाना चाहिए। इसके साथ-साथ शेष रायपुर जिले के भूभाग में भी चुकी कोई मामला अभी तक नहीं आया है इसलिए उसे भी ग्रीन जोन में रखा जाना चाहिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से चर्चा कर रायपुर को रेडजोन की जगह ग्रीन जोन में रखने की पहल का स्वागत करते हुये प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि राजधानी रायपुर के एम्स में पूरे प्रदेश से करोना के मरीजों को लाया गया है और वे क्कस्वस्थ भी हुए हैं।  एम्स रायपुर में करोना के मरीज होने या उन मरीजों से स्वास्थ्य अधिकारी के संक्रमित होने के आधार पर रायपुर को रेड जोन में डालने का केंद्र सरकार का निर्णय सही नहीं है। रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी और रायपुर को रेड जोन में डालने का अर्थ छत्तीसगढ़ की सारी प्रशासनिक राजनीतिक और व्यवसायिक गतिविधियों का शून्य हो जाना है। रायपुर में राज्य का पहला करो ना संक्रमित मरीज 17 मार्च को मिला था और देश में लाक डाउन लागू होने के बहुत पहले 18 मार्च से रायपुर शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है और रायपुर शहर की प्रबुद्ध जनता ने स्वयं पहल करके सारे चिकित्सा मानदंडों का 18 मार्च से ही पालन किया है। यह कहा जा सकता है कि रायपुर देश के 1 सप्ताह पहले  से 18 मार्च से लाक डाउन में है। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मांग की है कि केंद्र सरकार अपने ही स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पत्र में दिए गए मानदंडों के अनुसार बीरगांव नगर निगम और शेष रायपुर जिले को तत्काल ग्रीन जोन घोषित करे। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने यह भी मांग की है कि क्योंकि 17 मार्च के बाद रायपुर में एक भी करोना का मामला नहीं आया है और जो एकमात्र मामला एम्स के स्वास्थ्य अधिकारी का है उसे रायपुर शहर के लोगों से जोडऩा उचित नहीं है। केंद्र सरकार के इस निर्णय के पीछे स्वास्थ्य के मानदंड नहीं बल्कि राजनीति ही कारण है।

 


Share

Leave a Reply