छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज प्रतिनिधिमंडल ने CSPDL के मुख्य प्रबंधक से इस विषय को लेकर की सौजन्य भेट
रायपुर, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल CSPDL के छत्तीसगढ़ मुख्यालय विद्युत सेवा सदन डंगनिया रायपुर में चैम्बर के श्री योगेश अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्य प्रबंधक श्री हर्ष गौतम से सौजन्य भेंट कर प्रदेश के समस्त व्यवसायिक बाजार व मुख्य व्यापारी मार्गों में विद्युत लाईनों को सुव्यवस्थित व अंडरग्राउंड करने का ज्ञापन सुपुर्द किया । प्रबंधक महोदय ने चैम्बर प्रतिनिधि मंडल को नव वर्ष की शुभकामनाएं प्रदान कर सभी सदस्यों से व्यक्तिगत परिचय लेते हुए सार्थक चर्चा को आगे बढ़ाया सर्वप्रथम उन्होंने मोर बिजली ऐप की सुविधा संबधित जानकारी साझा कि कैसे अब इस ऐप के माध्यम से बिजली संबधित शिकायत को आप मिनटो में अपने घरों में बैठ कर दूर करवा सकते है ।
उनकी विनम्र अपील समस्त व्यापारियों बंधु के समक्ष की आप अपने स्मार्ट फोन पर इस ऐप को जरूर डाऊनलोड कर अपने अनुभव को साझा कीजिए । उक्त मंडल में चैम्बर उपाध्यक्ष राजेश वासवानी , लोकेश चन्द्रकान्त जैन, निकेश बरड़िया- सराफा एशोसिएशन , इलेक्ट्रिक मर्चेंट एशोसिएशन सचिव -अमरदास खटटर, एम जी रोड व्यापारी संध सचिव- सुदेश मध्यान ,महेश प्रसाद राय, गोलबाजार संघ अध्यक्ष - दिनेश साहू , जुगनु नागवानी , मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष- सतीश जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।




