छत्तीसगढ़ शासकीय शिक्षक एवं अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा से मुलाकात कर रखी ये मांगे...
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासकीय शिक्षक एवं अधिकारी संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने आज़ दिनांक 25.5.2022 को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा भुवनेश यादव से मुलाक़ात कर महाविद्यालय के शिक्षकों की प्रमुख o7 मांगो के सम्बन्ध में ज्ञापन सौपा. इन मांगो में 06 वें वेतनमान में 10000 का ग्रेड पे देना, के -अकाउंट की राशि प्रदान करना, सहायक प्राध्यापक से प्राध्यापक पद पर एवं प्राध्यापक से स्नातक प्राचार्य पद पर पदोन्नति, अवकाश अवधि में कटौती समाप्त करना, 1.1.2016 के पश्चात् पी एच. डी. को वेतन वृद्धि प्रदान करना, ग्रन्थपाल एवं क्रीड़ा अधिकारीयों की सेवा निवृति की आयु 62 से 65 वर्ष करना सम्मिलित हैँ.

सचिव महोदय ने सभी मांगो पर विचार कर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया हैँ. प्रतिनिधि मण्डल में डॉ के के बिंदल, अध्यक्ष, डॉ यू के श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष के साथ डॉ उषा किरण अग्रवाल, डॉ श्रद्धा गिरोलकर, डॉ प्रदीप अग्निहोत्री, डॉ अजित हुन्देट, डॉ ए एन बहादुर, डॉ रामकीर्तन तिवारी, डॉ विजय अग्रवाल, डॉ अरुण मिश्रा, डॉ के डी भट्ट, डॉ भदौरिया सम्मिलित थे





