CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लम्बे समय से कतरा नाला पूल की मांग पूरी, आस-पास के गांव में हर्ष का माहौल

लम्बे समय से कतरा नाला पूल की मांग पूरी, आस-पास के गांव में हर्ष का माहौल
Share

बलौदाबाजार, ग्राम पंचायत रीको कला विकासखंड कसडोल जिला बलौदा बाजार के अंतर्गत कतरा नाला  पूल की मांग को लेकर विगत कई वर्षों से मांग  चली आ रही है l पिछले सरकार में कतरा नाला मैं पुल निर्माण के लिए ग्राम पंचायत रीको कला के पूर्व उप सरपंच एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजीव अवस्थी ने उस समय के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी से मिलकर पुल निर्माण की मांग की,एवं कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी उस समय राजीव अवस्थी के आवेदन पर डॉ रमन सिंह जी को पुल निर्माण के संबंध में पत्र लिखा परंतु उन्होंने उस ओर कोई ध्यान नहीं दिया उसके  पश्चात आसपास के गांव वालों ने ग्राम पंचायत रीको कला में बैठक बुलाकर विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की कतरा नाला में पुल निर्माण के लिए मीडिया जगत ने भी काफी सहयोग किया था उन्होंने  लोगों को हो रही असुविधा के बारे में भी अखबारों में प्रमुखता से छापा था उसके पश्चात छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की सरकार आई एवं कर्मठ जुझारू  लोकप्रिय नेता माननीय श्री भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने उसके पश्चात ग्राम पंचायत रीको कला के उपसरपंच जी अवस्थी के नेतृत्व में भगवान दास ठाकुर राम चरण डढसेना. नोहर सोनवानी नंदू डर से ना आदि लोगों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश , प्रभारी मंत्री बलोदा बाजार जिला माननीय श्री टी एस सिहदेव, पीडब्ल्यूडी मंत्री माननीय ताम्रध्वज साहू, जी से मुलाकात का पुल निर्माण की मांग की जिसके पश्चात छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी ने कनतरा नाला  में पुल निर्माण के लिए 2700000 लाख रुपए भूमि सर्वेक्षण के लिए स्वीकृत किया उसके पश्चात रिपोर्ट आने के बाद 7 करोड़ 22 लाख ₹68000 स्वीकृत की गई साथ ही साथ शीघ्र अति शीघ्र टेंडर करके पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ करने का पत्र भी लिखा गया ग्राम पंचायत रीको कला के पूर्व उपसरपंच एवं कांग्रेसी नेता राजीव अवस्थी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल बलोदा बाजार जिला के प्रभारी मंत्री माननीय श्री टी एस सिंह देव ,पीडब्ल्यूडी मंत्री माननीय श्री ताम्रध्वज साहू जी, के साथ-साथ मीडिया जगत एवं ओम समस्त ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया जो पुल निर्माण के मांग को लेकर साथ दिया पुल निर्माण आदेश की जानकारी मिलने के बाद आस-पास के गांव में हर्ष का माहौल है i

 

 



Share

Leave a Reply