रायपुर के भाठागांव स्थित जर्जर हो चुकी पानी टंकी को विस्फोट कर गिराया गया, देखें विस्फोट का विडियो
रायपुर | राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित जर्जर हो चुके पानी टंकी को ब्लास्ट कर तोड़ दिया गया है। पूरी कार्यवाही प्रशासन की देखरेख में की गई। कार्यवाही के दौरान डीएसपी डीसी पटेल, एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस प्रशासन व भाठागांव के जोन कमिश्नर भी मौजूद रहे। बीते दिनों जर्जर हो चुके पानी टंकी तो तोड़ते समय एक मजदूर की दब कर मौत हो चुकी है | जिसके बाद इसे विस्फोट कर तोड़ने का निर्णय लिया गया |
भाठागांव थाना टीआई राजेश सिंह ने बताया कि ब्लास्ट के दौरान तकरीबन 30 की संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे। इससे 12 घंटे पहले आसपास के घरो को खाली कराया गया था। कलेक्टर के आदेश के बाद ये कार्यवाही की गई है। पानी टंकी बेहद जर्जर हो गई थी जिससे हवा तूफान में लोगों के घरों में पत्थर टूट कर गिर रहे थे।




