CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा प्रभावित जिलें ये रहें, वहीं प्रदेश में कोरोना से मौतों की संख्या में भी आई कमी

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा प्रभावित जिलें ये रहें, वहीं प्रदेश में कोरोना से मौतों की संख्या में भी आई कमी
Share

रायपुर। प्रदेश में सबसे ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस रायगढ़ जिले में हैं। इसके बाद जांजगीर-चांपा और फिर रायपुर में एक्टिव केस हैं। इससे परे प्रदेश में कोरोना से मौतों की संख्या में भी कमी आई है। पॉजिटिविटी रेट भी 31.4 फीसदी से घटकर 18.3 फीसदी रह गई है।

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा रायगढ़, और जांजगीर-चांपा जिला प्रभावित रहा है। सोमवार की स्थिति में रायगढ़ में 11 हजार 523 एक्टिव केस हैं। जबकि जांजगीर-चांपा में 10 हजार 463 एक्टिव केस हैं। तीसरे नंबर पर रायपुर है। जहां 9678 एक्टिव केस हैं। इसके बाद कोरबा में 7993, बिलासपुर में 7406, मुंगेली 5961, कोरिया 5293, बलौदाबाजार 5186, और महासमुंद में 5058 एक्टिव केस हैं।

बताया गया कि कोरोना से रोज होने वाली मौतों की संख्या में भी कमी आई है। 4 मई को 210 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 5 को सबसे ज्यादा 253 मौतें हुई। इसके बाद कोरोना से 6 मई को 212, 7 मई को 208, 8 मई को 223, 9 मई को 198, और 10 मई को 172 मौतें हुई है। कुल मिलाकर मौतों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। ऑक्सीजन बेड को लेकर भी मारामारी खत्म हो गई है। अभी 11719 बेड खाली हैं।

इसी तरह प्रदेश में 6284 ऑक्सीजन बेड खाली हैं। वेंटीलेटर 297 खाली हैं। प्रदेश में 161.56 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत है, जबकि 460 ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता है। 



Share

Leave a Reply