BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इलाज के बहाने महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़, चिकित्सा सेवा को शर्मसार करने में डॉक्टर को नहीं हुआ संकोच

 इलाज के बहाने महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़, चिकित्सा सेवा को शर्मसार करने में डॉक्टर को नहीं हुआ संकोच
Share

रायपुर। मानव सेवा में चिकित्सा सेवा का सर्वोपरि स्थान है लेकिन डॉक्टर ही जब सेवा के बहाने बीमार मरीज से शारीरिक छेड़छाड़ कर अवैध संबंध स्थापित करें तो इससे ज्यादा शर्मनार और कुछ नहीं हो सकता। जन मान्यता के अनुसार डॉ. को पृथ्वी में दूसरे भगवान का दर्जा दिया गया है किंतु दूसरा भगवान घृणित हरकतें करके अपने पेशे को बदनाम कर रहा है। आरंग थाने से मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीया पीडि़ता डॉ. मुन्नालाल तारक 44 वर्ष पिता स्व. सआर तारक निवासी डीडी आरंग के क्लिनिक में तबीयत खराब होने के कारण अपना इलाज कराने पहुंची थी। प्रार्थिया के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आरोपी डॉ. तारक ने चेकअप के बहाने उसके नाजुक अंगों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मना करने पर आरोपी ने उसे पीने की दवाई दी। जिसे पीने के बाद वह क्लिनिक में बेहोश हो गई। बेहोशी की अवस्था में ही आरोपी ने अपनी मरीजा के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किया जिसके चलते उसे दो माह का गर्भ ठहर गया। उक्त वारदात पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आरंग थाने ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। 


Share

Leave a Reply