CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

डॉ.एम श्रीराम मूर्ति के सांगीतिक जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री "संकल्प " का आज गुरुकुल सभागार, में प्रीमियर संपन्न हुआ

डॉ.एम श्रीराम मूर्ति के सांगीतिक जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री "संकल्प " का आज गुरुकुल सभागार, में प्रीमियर संपन्न हुआ
Share

 रायपुर। प्रदेश के वरिष्ठ बेला वादक – डॉ.एम श्रीराम मूर्ति के सांगीतिक जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री "संकल्प " का आज गुरुकुल सभागार, में प्रीमियर संपन्न हुआ। इस प्रसंग पर संगीत कला से जुड़े अनेक रसिक उपस्थित थे।

भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति और नेशनल एसोसिएशन फॉर दी ब्लाइंड के सहयोग से आयोजित प्रीमियर के दौरान पद्मश्री अनुज शर्मा मुख्य अतिथि थे। मौके पर उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री बनाना एक श्रम साध्य काम है। मूर्ति सर पर आई हुई यह फिल्म सभी को पसंद आएगी। उन्होंने कहा कि वे इसी महाविद्यालय के छात्र रहे हैं और मूर्ति सर से ही संगीत सीखा है। कार्यकम में अध्यक्षीय संबोधन–अजय तिवारी ने दिया। अनिल कुचेरिया, अध्यक्ष (एन बी ए) प्रेरणा गुरुकुलम ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।

छत्तीसगढ़ के किसी संगीत साधक पर बनने वाली इस पहली डॉक्यूमेंट्री का निर्माण करने वाली– शोभारानी टी जो एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर है। उन्होंने संकल्प फिल्म को लेकर बताया कि करीब 3 सालों में यह फिल्म तैयार हुई। संगीत के विद्यार्थियों को इससे लाभ मिलेगा।
कार्यकम का संचालन किया – डॉ. दीपशिखा शर्मा ने।



Share

Leave a Reply