CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दंतैल के साथ सेल्फी लेने जंगल में घुसा था कर्मचारी, दंतैल ने पटककर उतारा मौत के घाट

दंतैल के साथ सेल्फी लेने जंगल में घुसा था कर्मचारी, दंतैल ने पटककर उतारा मौत के घाट
Share

महासमुंद।  स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी को दंतैल ने पटककर मार डाला। घटना गुरुवार शाम साढ़े 4 बजे की है। मृतक भृत्य के पद पर ग्राम खट्टी के स्वास्थ्य केंद्र में था। वह गुरुवार को ग्राम कोना में वैक्सीन की खेप छोडऩे गया था। उसे ग्रामीणों ने जंगल की ओर जाने से मना किया, लेकिन वह नहीं माना।

 महासमुंद वन परिक्षेत्र अधिकारी एसआर डड़सेना ने बताया कि घटना कक्ष क्रमांक 78 जीवतरा पहाड़ी के आसपास की है। भृत्य अजय तिवारी पिता नारायण तिवारी (47) को एमई-1 टस्कर ने मार डाला। रेंजर ने बताया कि ग्रामीणों के बताए अनुसार वह दंतैल के साथ सेल्फी लेने के लिए जंगल में घुसा था। उसी दौरान दंतैल की नजर उस पड़ी और उसे दौड़ाते हुए सूंड से उठाकर पटक दिया। दंतैल के जाने के बाद टीम जंगल के अंदर गई और शव को अपने कब्जे में लिया।


Share

Leave a Reply