BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

होम आइसोलेशन में रखा गया पूरा परिवार हुआ गायब,पुलिस कर रही है तलाश

होम आइसोलेशन में रखा गया पूरा परिवार हुआ गायब,पुलिस कर रही है तलाश
Share

बिलासपुर, होम क्वारेंटीन में रह रहा एक परिवार बिना सूचना दिये लापता हो गया है। जानकारी के बाद जिला प्रशासन और पुलिस अब पूरे परिवार की तलाश में जुटा है। मामला बिलासपुर के सिविल लाईन क्षेत्र का है। बिलासपुर कुंदूदण्ड माता चौरा निवासी एक युवक 15 दिनों तक रतनपुर में रहकर वापस अपने घर 22 अप्रैल से 23 अप्रैल के बीच आया था, जिसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग की सर्वे टीम को दी गयी।


सूचना के बाद टीम ने 23 अप्रैल को युवक सहित उसके पूरे परिवार को 14 दिनों के लिये होम क्वारेंटीन रहने को कहा गया था। परिवार के सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट 24 अप्रैल को किया गया, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। अचानक से आज सुबह युवक और उसका परिवार घर में ताला लगाकर कहीं चला गया, जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग और सिविल लाइन पुलिस को दी गयी।


सूचना के बाद मौके पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की ट्रेसिंग टीम पहुंची जो आसपास के लोगों से जानकारी लेकर परिवार की खोज में जुट गयी है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक होम क्वारेंटीन में रह रहे परिवार को कोई पता नहीं चल पाया है।
 



Share

Leave a Reply