CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

धू-धू कर जल रहे जंगल, बांस के हरे पेड़ भी आग के हवाले

धू-धू कर जल रहे जंगल, बांस के हरे पेड़ भी आग के हवाले
Share

खरसिया । खरसिया वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बाम्हनपाली से बसनाझर तक के जंगलों में पिछले 3 दिनों से भीषण आग लगी हुई है। वहीं वन विभाग द्वारा आग को बुझाने का प्रयत्न किया जा रहा है। इतनी तीव्र गर्मी तो अभी प्रारंभ भी नहीं हुई है कि जंगलों में आग लग जाए। वहीं सूत्रों की मानें तो कुछ कुछ मसखरों ने जगह-जगह आग लगा दी है, जिससे यह दावानल बन दिन-ब-दिन फैलती जा रही है। ऐसे में हरी वनस्पतियों के अलावा बांस के हरे पेड़ भी जलकर राख हुए जा रहे हैं, वहीं अनेकों जीव जंतु असमय काल के गाल में समा रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि तेंदूपत्ता संग्रहण कर्ताओं द्वारा सूखे एवं अनावश्यक पत्तों को नष्ट करने के दौरान यह आग भड़की है। बताया जा रहा है कि कुल 5 जगहों पर आग लगाए जाने के संकेत मिले हैं। वहीं रेंजर सीएल डनसेना ने बताया कि पूरा वन अमला आग को बुझाने का लगातार प्रयत्न कर रहा है। काफी कुछ जंगलों की आग पर काबू पाया जा चुका है, वहीं जल्दी ही इस दावानल को बुझाने में सफलता प्राप्त कर ली जाएगी।
 



Share

Leave a Reply