बड़ी खबर : सरकार ने राज्य के दो आईएएस अफसरों का प्रभार बदला, इन्हें दिया गया जनसम्पर्क का जिम्मा...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एकबार फिर से जनसंपर्क विभाग में बड़ा बदलाव किया है। 2003 बैच के IAS सिद्धार्थ कोमल परदेशी को वर्तमान कर्तव्यों के साथ जनसंपर्क विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं 2006 बैच के आईएएस एसभारती दासन को संवाद आयुक्त सह संचालक के पद के अतिरिक्त प्रभार से कार्य मुक्त कर दिया गया है। इसी के साथ ही 2016 बैच की आईएएस तुलिका प्रजापति को कृषि विभाग के उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।




