CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

लोहे की स्टिक से पीटने वाले हेड मास्टर को किया गया सस्पेंड , जाने पूरा मामला

लोहे की स्टिक से पीटने वाले हेड मास्टर को किया गया सस्पेंड , जाने पूरा मामला
Share

गरियाबंद : जिले में 5वीं क्लास की छात्रा को लोहे की स्टिक से पीटने वाले हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। छात्रा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह पढ़ाई के दौरान क्लास की खिड़की से हेलिकॉप्टर देख रही थी। हेडमास्टर की पिटाई से छात्रा का हाथ टूट गया था। घटना के बाद छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना के विषय में बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे, वहां से बच्ची को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जांच प्रतिवेदन के आधार पर गरियाबंद जिले के छुरा ब्लॉक में कनसिंघी प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठक टिकेश्वर प्रसाद शर्मा ने 5वीं क्लास की छात्रा को मामूली बात पर लोहे की स्टिक से मारपीट कर हाथ में चोट पहुंचाई। यह कृत्य सिविल सेवा आचरण से विपरीत है। इस कृत्य के चलते प्रधान पाठक टिकेश्वर प्रसाद शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।

घटना के 4 दिन बाद डीईओ ने दिए जांच के आदेश

जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने घटना सामने आने के 4 दिन बाद मामले की जांच के आदेश दिए थे। इसके लिए टीम बनाई गई थी। उन्होंने बताया कि बीईओ ने अपना जांच प्रतिवेदन सौंपा था। इसके आधार पर प्रधान पाठक को दोषी पाया गया है। इसके चलते उनके निलंबत की कार्रवाई की गई है। इसके बाद उन्हें शिक्षा विभाग से अटैच किया गया है। आगे की कार्रवाई और की जाएगी।

कोहनी के पास से बच्ची के हाथ में हुआ फ्रैक्चर

छात्रा छुट्टी के बाद रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को बताया था। साधारण चोट समझकर उन्होंने बच्ची का घर में ही देशी उपचार किया, लेकिन फायदा होते नहीं देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी हालत देख जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां जांच के दौरान पता चला कि कोहनी के पास से बच्ची का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। फिलहाल बच्ची की कोहनी में डॉक्टरों ने क्रैप बैंडेज लगा दिया है । 

 

 



Share

Leave a Reply