BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, टॉर्च की रोशनी में कराई गई महिला की डिलीवरी

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, टॉर्च की रोशनी में कराई गई महिला की डिलीवरी
Share

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। जहां एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है। बिजली गुल होने पर टॉर्च की रोशनी पर एक गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला जिले के तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है।जहां अस्पताल में बिजली गुल होने की वजह से एक गर्भवती महिला की मोबाइल टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी कराई गई। सिर्फ इतना ही नहीं टॉर्च और मोमबत्ती रौशनी में ही प्रसूता को टाँके भी लगाए गए। बताया गया कि, अस्पताल की इमरजेंसी बिजली सेवा फेल हो गई थी। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम ने न सिर्फ स्वास्थ्य व्यवस्था बल्कि विद्युत व्यवस्था की भी पोल खोल दी है।

 बता दें कि,बिजली गुल होने की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी से परेशान हो गए जिन्हें उनके परिजन गमछे से हवा करते रहे। वहीं इस मामले में बीएमओ ने सफाई देते हुए कहा कि, स्वास्थ्य केंद्र में थ्री फेज कनेक्शन है। जिस समय बिजली गई थी, एक फेज चालू था। हालांकि करीब आधे घंटे में बिजली बहाल कर दी गई।



Share

Leave a Reply