CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई सबसे अधिक बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई सबसे अधिक बारिश, जानिए अपने जिले का हाल
Share

 रायपुर: छत्तीसगढ़ में अब तक 518.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 518.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 25 जुलाई तक रिकॉर्ड की गई वर्षा के मुताबिक बीजापुर जिले में सबसे अधिक 1353.9 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 181.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 199.9 मिमी, सूरजपुर में 264.2 मिमी, जशपुर में 238.2 मिमी, कोरिया में 299.1 मिमी, रायपुर में 356.1 मिमी, बलौदाबाजार में 480.1 मिमी, गरियाबंद में 591.9 मिमी, महासमुंद में 516.1 मिमी, धमतरी में 635.6 मिमी, बिलासपुर में 535.5 मिमी, मुंगेली में 559.3 मिमी, रायगढ़ में 456.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 610.4 मिमी, कोरबा में 386.8 मिमी दर्ज की गई।

इसके साथ ही गौरेला पेंड्रा मरवाही में 512.4 मिमी, दुर्ग में 503.8 मिमी, कबीरधाम में 484.9 मिमी, राजनांदगांव में 561.6 मिमी, बालोद में 661.0 मिमी, बेमेतरा में 362.5 मिमी, बस्तर में 677.3 मिमी, कोण्डागांव में 611.4 मिमी, कांकेर में 725.0 मिमी, नारायणपुर में 547.2 मिमी, दंतेवाड़ा में 693.8 मिमी और सुकमा में 520.8 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई।



Share

Leave a Reply