CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का गरमाया मामला

पाकिस्तान में महाराजा रणजीत सिंह की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का गरमाया मामला
Share

रायगढ़: पाकिस्तान के लाहौर में सिक्ख समाज के पहले शासक महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तीसरी बार तोड़े जाने पर रायगढ़ सिक्ख समाज में आक्रोश व्याप्त है। सिक्ख समाज ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार शाम 5 बजे गुरुद्वारे के सामने से गांधी प्रतिमा चौक तक विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली गई। गांधी प्रतिमा चौक पहुंचकर समाज ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर नारेबाज़ी की गई। गुरुसिंग सभा के उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह ने कहा कि यह हरकत निंदनीय है, इससे सिक्ख समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है और हमारी मांग है कि इस तरह धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटनाएं फिर से ना दोहराई जाए।


क्या है पूरा मामला
दरअसल पाकिस्तान के लाहौर में पंजाब के पूर्व शासक महाराजा रणजीत सिंह की 9 फ़ीट कांस्य की मूर्ति वहां के कट्टरपंथी समूह ने यह कहकर तोड़ दी कि उनके देश में सिक्ख सम्राट की मूर्ति स्थापित करना उनके धर्म के खिलाफ है। इससे पहले भी 2 बार यह मूर्ति तोड़ी जा चुकी है। 2019 में ही इस मूर्ति का अनावरण किया गया था। अनावरण के महज़ 2 महीने बाद ही कट्टरपंथियों ने इसे तोड़ दिया गया था, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया उसके बाद दिसम्बर 2020 में दुबारा इसे तोड़ा गया। जिसमें एक शख्स की गिरफ्तारी हुई। अब तीसरी बार फिर से इसे तोड़ने की कोशिश की गई है।



Share

Leave a Reply