पति ही निकला हत्यारा, पत्नी को गला दबाकर मारा फिर टांग दिए फंदे पर...
दुर्ग : 17 मई को थाना रानीतराई में सूचना प्राप्त हुआ कि राजकुमारी यदू पति घनश्याम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बोरेंदा थाना रानीतराई का फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । सूचना पर थाना रानीतराई में मर्ग क्रमाक 16/22 धारा 174 कायम कर पंचनामा कार्रवाई में लिया गया। मृतिका के शव का पीएम शास अस्पताल पाटन में कराया गया। मर्ग जांच दौरान डॉक्टर द्वारा पीएम रिपोर्ट में मृतिका की मृत्यु मुंह एवम गला को दबाकर हत्या करना लेख किए है। जिस पर थाना रानीतराई में अप क 33/22 धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
घटना की विस्तृत जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव (भापु से) एवं अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं पुलिस अनु अधिकारी देवांस सिंह राठौर को अवगत कराया गया, हत्या की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही एवं आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। संदेही मृतिका के पति घनश्याम यदु से पूछताछ किया गया, जो अपना कथन बार-बार बदलता रहा, जिससे कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि अपनी पत्नि एवं बच्चे को लेकर अपने ससुराल मंदिर हसौद पूजा कार्यक्रम में गया था जहा ससुराल वालों द्वारा लड़ाई झगड़ा कर मारपीट किया गया।
उसी बात को लेकर अपनी पत्नी से आये दिन झगडा करते रहता था। घटना के दिन उसी बात को लेकर पति पत्नी दोनों के बीच विवाद हो गया, जिस कारण खाट में रखे कथरी से अपनी पत्नी के मुह को दबाकर तथा हाथ से गला को दबाने से बेहोश होने के बाद गमछा से गला को दबाकर हत्या कर दिया. उसके बाद अपने बचाव में आत्महत्या बताने की नियत से अपनी पत्नी के गले में साड़ी को बांध कर फांसी पर लटका दिया, आरोपी द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करना कबुल करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उपरोक्त कार्रवाई में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश राठौर के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज प्रजापति, सहा उप निरीक्षक नकुल प्रसाद ठाकुर प्रभार लोकेश लहरी आरक्षक तुलेश धनकर आरक्षक तालेंद्र चंद्राकर आरक्षक धनंजय सिन्हा आरक्षक लक्ष्मी नारायण आरक्षक डेकेश बंछोर आरक्षक तुकाराम निर्मलकर की सराहनीय भूमिका रही।




