CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

कैची से गोदकर पति को सुलाया मौत की नींद, सख्ती से पूछताछ के बाद पत्नी ने स्वीकारा जुर्म…

कैची से गोदकर पति को सुलाया मौत की नींद, सख्ती से पूछताछ के बाद पत्नी ने स्वीकारा जुर्म…
Share

 महासमुंद। थाना खल्लारी अंतर्गत ग्राम तमोरा में हुए रामकुमार दीवान की हत्या के मामले का खुलासा कर लिया गया है। जांच में पाया गया कि मृतक रामकुमार की पत्नी भुनेश्वरी दीवान ने ही कैंची की मदद से पति की हत्या की है। खल्लारी पुलिस टीम ने हत्या के मामले को सुलझाते हुए घटना में प्रयुक्त हथियार कैंची को जब्त कर आरोपी भूनेश्वरी को गिरफ्तार किया और धारा 302 के तहत कार्रवाई की गई।

पूरा मामला 25 सितंबर 2022 का है. थाना खलारी को स्थानीय चिकित्सालय से सूचना मिली की ग्राम तमोरा के रहने वाला फार्मासिस्ट रामकुमार दीवान उम्र 55 वर्ष की खल्लारी में मृत्यु हो गयी है. जिसके शरीर में गहरे चोट के निशान हैं. खल्लारी पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ किया. जांच के बाद सामने आया कि, मध्य रात्रि में मृतक रामकुमार दीवान की पत्नी ने मोबाइल से अपने परिजनों को सूचना दिया कि, मृतक रामकुमार की तबीयत खराब है. और उसका शरीर अपने आप फट रहा है, खून भी निकल रहा है. जब पड़ोसी और परिजनों नें जाकर देखा तो राम कुमार दीवान अपने घर की परछी के बिस्तर में लहूलुहान हालत में पड़ा था. जिसके बाएं गाल, बाय सीना, बाएं हाथ की कलाई, बाएं हाथ का भुजा और बाएं हाथ की हथेली में चोट था. जिसे जिला अस्पताल महासमुंद में इलाज के लिए लाया गया. जहां डॉक्टरों नें चेक कर धारदार हथियार से वार के कारण हत्या होना बताया.

थाना खलारी नें अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 153/22 धारा 302 भारतीय दंड विधान कायम कर जांच विवेचना में लिया. महासमुंद पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के लिए चार टीम का गठन किया. चारो टीम मामले की तहकीकात करने जुट गयी. जिससे पुलिस टीम को मृतक की पत्नी पर संदेह होने पर पुलिस टीम नें मृतक के पत्नी से पूछताछ किया. पूछताछ पर मृतक की पत्नी गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करती रही. लेकिन भुनेश्वरी दिवान से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ किया तो उसनें अपराध स्वीकार कर लिया. पूछताछ में उसने बताया कि उसकी 8 माह की पुत्री है. और जब से दोनों की शादी हुई है तब से इनके बीच वाद विवाद होता रहता था.

अन्य निजी कारणों को लेकर भी इनके आपस में टकराव था. घटना दिनांक की रात्रि को दोनों के बीच आपस में बहस बाजी हुई थी. जिससे मृतक को उसने बिस्तर में धक्का देकर गिरा दिया और बाजू कमरे में जाकर सिलाई मशीन की कैंची को लाकर जोर-जोर से सीने और गले में ताबड़तोड़ वार कर हत्या करना स्वीकार किया. और कैंची को पानी से धो कर उसी कमरे में छुपा कर रख दिया. घटना को अंजाम देने के बाद इसे छुपाने के लिए भयभीत होना और अपने किए पर पश्चाताप करने लगी, तभी दूसरे कमरे में सो रहे हैं उनका नौकर गेंदु भी उठ गया. तब तक राम कुमार दीवान अचेत हो गया था फिर भुनेश्वरी अन्य परिजनों को बुलाई और सभी को इनका शरीर फट रहा है और तबीयत खराब होने की झूठी बात फैलाई, और लोगों को गुमराह की. आरोपिया भुनेश्वरी दीवान उम्र 25 वर्ष निवासी तमोरा के विरुद्ध अपराध घटित होने पर खलारी में धारा 302 भारतीय दंड विधान के तहत कार्यवाही की गयी है.



Share

Leave a Reply