BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ में द्रोणिका का असर, तेज हवाओ के साथ कई स्थानों में ओले भी गिरे

छत्तीसगढ़ में द्रोणिका का असर, तेज हवाओ के साथ कई स्थानों में ओले भी गिरे
Share

रायपुर । मध्य प्रदेश से कर्नाटक के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण बनी द्रोणिका के असर से पूरे छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उत्तरी छत्तीसगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से बादल छाए हुए हैं और रुक- रुक कर बारिश हो रही है। मौसम के बिगड़े मिजाज का असर तापमान पर भी पड़ा है। अधिकतम तापमान में पिछले तीन दिनों के भीतर चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच पहुंच गया है।मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश से कर्नाटक के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर सबसे ज्यादा उत्तरी छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है इसके कारण बनी द्रोणिका से इलाके का मौसम बदल गया है। इस बीच बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने के कारण बादल छा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो रही है।कुछ जगहों पर ओले भी गिरे है 

मौसम का यह मिजाज आगामी 28 अप्रैल तक बरकरार रहने की संभावना जाहिर की जा रही है।अप्रैल महीने के आखिरी दिनों में अधिकतम तापमान 30 और 31 डिग्री के आसपास गिर गया है, जबकि यह अन्य वर्षो और सामान्य दिनों में इस समय 40 डिग्री के करीब रहता है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के बीच स्थिर है। शुक्रवार को सुबह से संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में बादल छाए रहे और हल्की बारिश भी कुछ इलाकों में हुई। मौसम विभाग के अनुसार 28 अप्रैल के बाद ही मौसम साफ होने की संभावना है।

मौसम के बिगड़ने का असर शहर की बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। हालांकि बगैर हवा चले और बारिश के ही शहर की बिजली घंटों गुल हो जा रही है। संबंधित विभाग से पूछने पर पता चलता है कि अमुक स्थान पर लाइन में फाल्ट आया है या इंसुलेटर पंचर होने के कारण लाइन में खराबी आ गई है शुक्रवार को भी शहर के कई इलाकों में सुबह से घंटों बिजली गुल रही। शहर के एक दो जगह पर ट्रांसफार्मर में खराबी आई तो कुछ स्थानों पर इंसुलेटर के खराब होने से घंटों बिजली गुल रही। लगातार बिजली व्यवस्था के बिगड़ने से शहर के लोग भी परेशान हैं।

 



Share

Leave a Reply