शाम 4 बजे गृह ग्राम नाथियानवागांव में होगा स्व.मनोज मंडावी का अंतिम संस्कार
कांकेर । छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी का रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया है।उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज सायं 04 बजे उनके गृह ग्राम नाथियानवागांव विकास खंड कांकेर में किया जायेगा।




